

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में चल रही NCC की रैली में शरीक हुए। इस दौरान उनका अंदाज चर्चा में रहा। मोदी पंजाबी पगड़ी और काले चश्मे में नजर आए और सैल्यूट किया। NCC कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
मोदी ने कैडेट्स से कहा- मुझे गर्व है कि मैं भी कभी NCC का एक्टिव मेंबर था। हमारी सरकार NCC को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। इस रैली में हम देख रहे हैं कि बड़ी तादाद में गर्ल कैडेट्स भी हिस्सा ले रही हैं। यही वह बदलाव है, जिसका भारत आज साक्षी बन रहा है।
रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने 1000 NCC कैडेट्स के मार्च पास्ट की सलामी ली। 1953 से हर साल होने वाली इस रैली को गणतंत्र दिवस के बाद आयोजित किया जाता है।