एबीवीपी के तहसील संयोजक बने पवन उत्सव सिंह बने नगर मंत्री।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर बरीनाथ में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक डॉ सुभाष सिंह ,प्रांत उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी ,जिला प्रमुख डॉ मनोज पाण्डेय व जिला संगठन मंत्री अनिल व जिला संयोजक अभिषेक त्रिपाठी ने किया।
उद्घाटन सत्र में अपने विचार रखते हुए डॉ सुभाष सिंह ने कहा की विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित व राष्ट्र हित के लिए कार्य करने वाला संगठन है।जो छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण हेतु ऐसे कार्यक्रम कराता रहता है।
प्रांत उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने अभाविप के 75 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा की विद्यार्थी परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अपनी निरंतरता और कड़ी परिश्रम के कारण बना है।
जिला प्रमुख डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने परिषद की प्रस्तावना रखी।
प्रथम सत्र में परिषद की सैद्धांतिक भूमिका और कार्यपद्धति पर प्रवासी कार्यकर्ता व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अभय प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे।
द्वितीय सत्र में विभाग संयोजक उद्देश्य सिंह ने सदस्यता इकाई व परिसर कार्य विषय पर विचार रखे।
परिषद की पूर्व कार्यकर्ता वंदना सरकार ने विभिन्न आयामों पर चर्चा की।
आखिरी सत्र में घोषणाएं हुई चुनाव अधिकारी के रूप में अखिलेश सिंह रहे।
नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर सिंह
नगर उपाध्यक्ष देवेंदु मिश्र
नगर उपाध्यक्ष मनोज मौर्य
नगर सहमंत्री शिवांश त्रिपाठी
नगर सहमंत्री साक्षी त्रिपाठी
नगर सहमंत्री रोमित मोदनवाल
नगर सहमंत्री अभिषेक यादव
नगर शोध कार्य प्रमुख राज पांडेय
एसएफएस संयोजक नमन सिंह
एग्रिवीजन संयोजक रवि विश्वकर्मा
SFD संयोजक ऋषिकांत सिंह
क्रीड़ा कार्य संयोजक प्रियांशु रावत
*नगर कार्यकारिणी*
अभिषेक सिंह
कार्तिक मौर्य
उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक प्रशांत सिंह एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी ने किया।