-पुलिस की सह पर चलते हैं ट्रेक्टर
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सारनाथ में रात होते ही अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर चलने लगते है। सूत्रों की मानें तो इसमें पुलिस की मिलीभगत है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इसके लिए मोटी रकम वसुलती है।
उल्लेखनीय है कि रात होते ही सारनाथ क्षेत्र की सड़कों पर अवैध रूप से मिट्टी लदे ट्रैक्टर दौड़ने लगते हैं। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें रोकते भी नहीं हैं। सूत्रों की माने तो मिट्टी की अवैध रूप से खुदाई चोलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में होती है। सभी ट्रैक्टरों में अवैध रूप से मिट्टी लादकर सथवा चौराहे के पास खड़ा कर दिया जाता है। रात 10 बजते अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर दौड़ने लगते हैं। यह सिसिला सुबह सात बजे तक चलता रहता है। इस प्रकरण में पूछने पर सारनाथ थानाध्यक्ष व चोलापुर थानाध्यक्ष बोलने से इनकार कर देते हैं।