रोज पिएं खीरे का रस, होंगे कई फायदे

   लोग अक्सर निकले हुए पेट से परेशान रहते है। इसे कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते है। तो आज हम आपको ‘बैली फेट’ कम करने का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका बता रहे है जिससे आपको जल्द ही तोंद से छुटकारा मिलेगा। सोने से पहले खीरे के रस का सेवन आपके लिए सबसे फायदेमंद है। खीरे का रस पेट साफ करता है जिससे तोंद कंट्रोल में रहती है। खीरे में 96% पानी होता है इसके साथ ही इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपको स्वस्थ्य रखते है। 

1. खीरे में नींबू का रस मिलकर पीने से आपकी स्किन अच्छी रहेगी। वहीं इसमें विटामिन A होता है जो आपकी आखों के लिए फायदेमंद है। 

2. खीरे में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है। वहीं इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स होता है जिससे आपका डाइजेशन अच्छा रहता है और आपको कब्ज की शिकायत नहीं होती।

3. खीरे का रस पीने से इंसुलिन कंट्रोल में रहता है जो डायबिटीज से बचने में मदद करता है।

4. खीरे के रस में फॉस्फोरस होता है जो दांतों को मजबूत बनाता है और गम प्रॉब्लम दूर करता है।