नेड प्राइस ने कहा, अमेरिका और भारत के बीच राजनयिक संबंध गहरे हैं। भारत के लोकतंत्र को जीवंत बताते हुए उन्होंने कहा कि हम हर उस चीज को देखते हैं, जो हमें एक साथ जोड़ती हैं और हम उन सभी तत्वों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं जो हमें एक साथ बांधते हैं। उन्होंने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि अमेरिका भारत के साथ जो साझेदारी साझा करता है !
वह असाधारण रूप से गहरी है और दोनों राष्ट्र उन मूल्यों को साझा करते हैं जो अमेरिकी लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र के लिए सामान्य हैं। नेड प्राइस ने कहा, आप जिस डॉक्यूमेंट्री का जिक्र कर रहे हैं, मैं उससे परिचित नहीं हूं। मैं उन साझा मूल्यों से बहुत परिचित हूं जो संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को दो संपन्न व जीवंत लोकतंत्रों के रूप में स्थापित करते हैं।