परिवहन निगम में तैनात महिला कर्मियों के लिए राहत की खबर है। 13 साल पुरानी मांगों पर 27 जनवरी 2022 को फैसला हो गया। जिसमें महिला कर्मियों को शिशु देखभाल के लिए 730 दिनों तक की छुट्टी को मंजूरी दे दी गई है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। इस संबंध में परिवहन निगम के एमडी आरके सिंह ने सभी अफसरों को दिशा-निर्देश भेज दिया है।

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अनुमन्य प्रसूति और बाल्य देखभाल अवकाश जो 135 से 180 दिनों तक के लिए मान्य था। उसमें बदलाव करते हुए अधिकतम दो साल तक के लिए मान्य कर दिया गया है। बीते चार जनवरी 2022 को परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को पास किया गया था। जिसकी कार्यवृत 27 जनवरी 2022 को जारी करते हुए लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
फैक्ट
- नियमित कर्मियों की संख्या 18 हजार
- महिला कर्मियों की संख्या 3052
- बच्चा गोद लेने पर भी अवकाश मिलेगा
- यदि कोई महिला कर्मी बच्चा गोद लेती है तो उन्हें भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। वह बच्चे की उम्र 18 साल पूरा होने के पहले तक कभी भी दो साल तक के लिए अवकाश ले सकेंगी। छुट्टी के दौरान सार्वजनिक अवकाश की छुट्टी भी शामिल रहेगा।
- 2008 से चाइल्ड केयर लीव बढ़ाने की मांग की
- साल 2008 में महिलाओं को चाइल्ड केयर लीव बढ़ाए जाने की मांग हुई। इसके लिए परिवहन निगम श्रमिक समाज कल्याण संघ ने अपनी मांग पत्र में महिलाओं के हित की बात करते हुए मांग रखी। जोकि साल 2010 में तीन महीने 135 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया।